site-verification: 5d1090563e280836c2b9a953cd04668a ज‍िम-फ‍िटनेस क्‍लब कैसे बने लड़क‍ियों के यौन शोषण के अड्डे? र‍िपोर्ट देख NHRC सन्‍न, तुरंत एक्‍शन लेने के आदेश - Fast news today

Fast news  today

Read the Latest News On Business, Politics, Sports, Entertainment & Much More From India And Around The World At ...

Breaking

Monday, February 9, 2026

ज‍िम-फ‍िटनेस क्‍लब कैसे बने लड़क‍ियों के यौन शोषण के अड्डे? र‍िपोर्ट देख NHRC सन्‍न, तुरंत एक्‍शन लेने के आदेश

देश के अलग-अलग हिस्सों से जिम और फिटनेस क्लबों में महिलाओं, बालिकाओं और किशोरियों के साथ यौन शोषण के गंभीर मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने सख्त रुख अपनाया है. आयोग ने इन घटनाओं को मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को नोटिस जारी किया है. इसके साथ ही खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण से भी जवाब मांगा गया है. NHRC ने जिम और फिटनेस सेंटर खोलने और चलाने से जुड़े मौजूदा नियमों, लाइसेंस व्यवस्था और निगरानी तंत्र की विस्तृत जानकारी तलब की है. आयोग का कहना है कि यदि इन प्रतिष्ठानों में पर्याप्त नियम और निगरानी नहीं होगी, तो कमजोर वर्ग, खासकर लड़कियां, असुरक्षित बनी रहेंगी. (सभी फोटोज एआई से बनाए गए हैं.)

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/UKrEOD4

No comments:

Post a Comment

Pages