site-verification: 5d1090563e280836c2b9a953cd04668a इस गाने के साथ अरिजीत सिंह ने किया रिटायरमेंट का फैसला, क्या आपने सुना सिंगर का आखिरी बॉलीवुड सॉन्ग - Fast news today

Fast news  today

Read the Latest News On Business, Politics, Sports, Entertainment & Much More From India And Around The World At ...

Breaking

Tuesday, January 27, 2026

इस गाने के साथ अरिजीत सिंह ने किया रिटायरमेंट का फैसला, क्या आपने सुना सिंगर का आखिरी बॉलीवुड सॉन्ग

नई दिल्ली. इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिल तोड़ दिए हैं. अपनी रूहानी आवाज से पिछले एक दशक से अधिक समय तक बॉलीवुड पर राज करने वाले मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है. यह घोषणा न केवल चौंकाने वाली है, बल्कि उन लाखों प्रशंसकों के लिए बेहद भावुक क्षण है, जिनकी सुबह अरिजीत के गानों से होती थी और रात उनके दर्दभरे नगमों के साथ. अरिजीत सिंह के प्लेबैक करियर का आखिरी अध्याय सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के साथ जुड़ा है. इस फिल्म का गाना 'मातृभूमि' अरिजीत की आवाज में रिलीज हुआ आखिरी बॉलीवुड गाना बन गया है. दिलचस्प बात यह है कि जिस सलमान खान के साथ अरिजीत का विवाद सालों तक चर्चा में रहा, उन्हीं की फिल्म के जरिए अरिजीत ने अपनी विदाई दी है.

from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News https://ift.tt/kAsotye

No comments:

Post a Comment

Pages